फूड पॉइजनिंग से कैसे छुटकारा पाया जाए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:05

फूड पॉइजनिंग से जल्‍द राहत दिलाएंगें ये 5 घरेलू उपाय

फूड पॉइजनिंग होने पर घबराएं नहीं बल्कि इन आसान घरेलू नुस्‍खों से घर पर ही उसका इलाज करें। 
फूड पॉइजनिंग एक ऐसी बीमारी है, जो किसी भी मौसम में और किसी को भी हो सकती हैं। इसके कई कारण होते हैं। खाने-पीने की चीजों में लापरवाही , साफ-सफाई में कमी और भूख से अधिक भोजन करने पर आपको फूड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने खाने-पीने की आदतों में सुधार लाना होगा। यदि फिर भी आपको फूड पॉइजनिंग हो जाए तो कुछ घरेलू नुस्‍खों को आजमा कर आप इस समस्‍या में राहत पा सकते हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे बताएंगे, जो आपको फूड पॉइजनिंग में राहत देने के साथ ही आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाएंगे।
विटामिन-सी युक्‍त भोजन करें 
फायदा- विटामिन-सी युक्‍त भोजन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं। यह पेट में मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्‍त बनाते हैं। 

क्‍या खाएं- 
विटामिन-सी युक्‍त फ्रूट्स जैसे- पपीता, पाइनएप्‍पल, संतरा, मोसंबी, अनानास, स्‍ट्रॉबेरी आदि। आप चाहें तो नींबू का रस पानी में मिला कर भी पी सकती हैं। 

अदरक और शहद का घोल 
फायदा- अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है या बार-बार जी मिचला रहा है तो अदरक का सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा। 

सामग्री 

1 इंच अदरक का टुकड़ा 
1 बड़ा चम्‍मच शहद 
1/2 छोटा चम्‍मच काला नमक 
1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस 

विधि 

अदरक को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। 
अब एक कप पानी में इस रस को मिक्‍स करें। 
इस पानी में 1 बड़ा चम्‍मच शहद और 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस मिक्‍स करें। 
इस मिश्रण में थोड़ा सा काला नमक डालें और इस पानी को पी जाएं। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info